फैकेल्टी ऑफ लॉ एसजीटी विश्वविद्यालय ने लोधी आर्ट डिस्ट्रिक्ट, नई दिल्ली में हेरिटेज वॉक का किया आयोजन

लोकभद्र सिंह
गुरुग्राम, 25 अप्रैल

फैकेल्टी ऑफ लॉ एसजीटी विश्वविद्यालय ने कारवां: द हेरिटेज एक्सप्लोरेशन इनिशिएटिव के सहयोग लोधी आर्ट डिस्ट्रिक्ट,लोधी कॉलोनी, नई दिल्ली में एक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया। इस यात्रा में विधि संकाय के लगभग 30 पंजीकृत छात्रों ने भाग लिया।
हेरिटेज क्लब के समन्वयक डॉ. महालिंगम ने प्रो. राजन राय के सहयोग से इस वॉक का आयोजन किया। वॉक शाम 5 बजे कारवां की टीम के वॉक लीडर श्री गौरव शर्मा के संक्षिप्त परिचय के साथ शुरू हुई। उन्होंने लोधी कॉलोनी, नई दिल्ली में स्थित ओपन स्ट्रीट आर्ट गैलरी में वॉक का संचालन किया। तथा विभिन्न दीवारों पर बनी कलाकृतियों के बारीकियों के विषय में समझाया जिसमे उन्होंने लोधी कॉलोनी के विभिन्न ब्लॉकों पर करीब 25 वॉल आर्ट के बारे में बताया। यह वॉक दो घंटे तक चली जिसका उद्देश्य आधुनिक कला पर प्रतिभागियों के ज्ञान को बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *