फैकेल्टी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एसजीटी विश्वविद्यालय ने वेबीनार का किया आयोजन

लोकभद्र सिंह
गुरुग्राम, 6 अप्रैल

डॉ.आर एच पाटिल प्रोफेसर एवं हेड डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर मेट्रोलॉजी यूएसए धारवाड़, कर्नाटक सम्मिलित हुए। डॉ. आर.एच. पाटिल ने अपने सत्र के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा बी.एससी. (कृषि) एक व्यावसायिक पाठ्यक्रम है और भारत जैसे देश में यह प्रमुख महत्व रखता है क्योंकि हमारा देश कृषि प्रधान देश है और भी भारत की आधी आबादी सीधे तौर पर कृषि कार्यों में शामिल है, साथ ही उन्होंने कहा कि भारत की आबादी 1.4 अरब को पार कर गई है तथा विश्व की आबादी बहुत ही जल्द 8 अरब तक पहुंचने वाली है इसलिए कृषि भूमि पर अधिक उत्पादन करने का दबाव लगातार बढ़ रहा है, इस परिस्थिति को देखते हुए आने वाले समय में हमें कृषि विज्ञान के क्षेत्र में नए इनोवेशन की जरूरत है। इस कार्यक्रम में प्रोफेसर अशोक कुमार डीन फैकल्टी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज, डॉक्टर खुशबू चंद्रा असिस्टेंट प्रोफेसर(GBP) न्यू दिल्ली समेत विभिन्न संकाय सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *