“चिंता मत करो वो खेलेगा”, रोहित शर्मा से जुड़े सवालों पर आकाश अंबानी ने दिया जवाब

पिछले कई दिनों से रोहित शर्मा अपने फैंस के बीच काफी चर्चे में हैं। हाल ही में मुंबई इंडियन ने रोहित शर्मा की जगह भारतीय ऑल राउंडर हार्दिक को कैप्टन बनाया है। जिसके चलते मुंबई इंडियन और रोहित के चाहने वालों ने हड़कंप मची हुई है।

मुंबई इंडियन के इस फैसले के बाद जनता के मन में कई सवाल खड़े हो गए थे। एक इंटरव्यू में आकाश अंबानी ने पत्रकार को जवाब दिया कि “चिंता मत करो वो बैटिंग करेगा”। इस जवाब को उन्होंने काफी हशमुक अंदाज में दिया और इस जवाब के वजह से वो काफी चर्चा में भी चल रहे हैं।

बता दें कि इस बार के मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 8 खिलाड़ियों को खरीदा. जिसमें MI ने तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को सबसे ज्यादा 5 करोड़ में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया. ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने गेराल्ड कोएत्जी (5 करोड़), दिलशान मदुशंका (4.60 करोड़), श्रेयस गोपाल (20 लाख), नमन धीर (20 लाख), अंशुल कंबोज (20 लाख), नुवान तुषारा (4.80 करोड़), मोहम्मद नबी (1.50 करोड़), शिवालिक शर्मा (20 लाख) में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *